तेरी आँखो मे खोना चाहता हूँ,
तेरी पलको मे सोना चाहता हूँ,
इक पल के लिए ही सही,
मैं आज सिर्फ तेरा होना चाहता हूँ।
तेरे जज्बातों मे बहना चाहता हूँ,
तेरे ख्यालों में रहना चाहता हूँ,
दो लफ़्ज़ों कि गुफ्तगू ही सही,
मैं सिर्फ तुझसे कुछ कहना चाहता हूँ।
मंजिल कि जब परवाह न रहे,
उस राह से गुजरना चाहता हूँ,
किसी मोड़ पर तुझसे नजरें मिलाना चाहता हूँ,
तेरी निगाहों से खुद को रूबरू कराना चाहता हूँ।
मैं आज सिर्फ तुझे सोचना चाहता हूँ....!
मैं आज सिर्फ तुझे सोचना चाहता हूँ.....!!
Comments
Post a Comment